Organic farming near me

Organic farming का चलन लगातार बढ़ता का रहा है। क्योंकि वर्तमान कृषि पद्धति से इतर इसमे रासायनिक खादों का प्रयोग नही होता जो कैंसर जैसे भयानक रोगों का मुख्य स्त्रोत्र हैं।
           



         आर्गेनिक फार्मिंग मेरे आसपास के इलाखे में लोग गोबर की खाद की मदद से करते हैं । वे कीटनाशक स्प्रे के रूप में जीवामृत का प्रयोग करते हैं।
Organic farming plants
         आगे हम आपको आर्गेनिक फार्मिंग की पूरी जानकारी देते हुए मिट्टी की तैयारी से लेकर कीटों से फसल सुरक्षा तक कि सम्पूर्ण जानकारी देंगे।
           नेशनल कॉउन्सिल फ़ॉर आर्गेनिक फार्मिंग (NCOF) गाज़ियाबाद के द्वारा बनाया हुआ एक प्रोडक्ट waste decomposer आर्गेनिक फार्मर्स के लिए वरदान साबित हो रहा है।
    यदि आपने नया नया आर्गेनिक फार्मिंग का काम शुरू किया है । और आपको आर्गेनिक फार्मिंग के लिए फ़र्टिलाइज़र कैसे तैयार करना है या फसल में कीट लगने पर क्या करना है अथवा बोने से पहले बीजों को कैसे उपचारित करना है या गोबर की खाद उपलब्ध  नही है तब आप waste decomposer का उपयोग कर यह सारे काम बड़ी आसानी से कर सकते हैं। waste decomposer केवल 20 rs की पैकिंग में भी उपलब्ध है।  इस 20 रुपए की पैकिंग यानी 30 मिलीलीटर waste decomposer से आप 100 टन तक खाद तैयार कर सकते हैं।
         एकमात्र waste decomposer की सहायता से आप पूरी आर्गेनिक फार्मिंग कर सकते हैं। waste डिकॉम्पोज़र के अनेक प्रयोग हैं। इसको हम बीज शोधक के रूप में खाद के रूप में सिंचाई कर साथ एवम कीटनाशक के रूप में स्प्रे भी कर सकते हैं । waste decomposer को फसल के अवशेषों पर स्प्रे करने से फसल अवशेषो का विघटन जल्दी से हो जाता है और यह अवशेष खाद के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने