LIC IPO 360 degree Analysis

लाइफ इन्सुरेंस कारपोरेशन   LIC देश की सबसे बड़ी कंपनी है । LIC के एसेट्स रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी 3 गुना ज्यादा है। ऐसा भी कहा जाता है कि जब शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आती है । तो सरकार LIC के headoffice में फ़ोन लगाती है जिससे वापस कुछ buying करके मार्किट को stable किया जा सके। LIC की विशालता का अंदाजा  इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में प्रत्येक 5वे इंसान का जीवन बीमा  LIC में है। आपको जानकर हैरानी होगी पूरी इन्श्योरेंस  का 70%  LIC के हाथ में हैं। इसके बाद नंबर आता है SBILife का फिर HDFCLife का उसके बाद Max Life का। LIC के पास 12 लाख एजेंट्स हैं और लगभग 1.5 लाख EMPLOYESS हैं।

LIC के पास total government bonds का 25 % हिस्सा है। देश के स्टॉक मार्केट निफ़्टी50 इंडेक्स की लगभग 35 कंपनियों में LIC का हाथ है।


लोग LIC इतना विश्वास क्यों करते हैं

क्योंकि लोगो को LIC में अपना पैसा ज्यादा सुरक्षित लगता है । IRDA के रेगुलेशन्स के बाद LIC अपने फण्ड का 25 % सीधा गवर्नमेंट बांड्स में निवेश करती है। बाकी का पैसा other डेब्ट मार्केट में, कुल मिला कर LIC अपने ग्राहकों के पैसे पर बड़ा रिस्क न लेकर उन्हें सुरक्षित जगह निवेश करता है ।

             दूसरा लोगो के ट्रस्ट के कारण यह है कि LIC देश की सबसे पुरानी और गवर्नमेंट द्वारा संचालित बीमा कंपनी है।

          ग्रामीण भारत में लोगो को अपने पैसे की सुरक्षा की ज्यादा चिंता रहती है बजाय उसपर ज्यादा रिटर्न पाने से। इसीलिए LIC पर ग्रामीण भारत का ज्यादा भरोसा हैं। 

          जाहिर सी बात हैं LIC के पास insurance का बिज़नेस सबसे ज्यादा हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि LIC की कमाई जितनी ज्यादा मच्च्योर पालिसी से होती है उससे कहीं ज्यादा LIC की कमाई पालिसी सरेंडर करने वालो की वजह से होती है। 

             एक लाख करोड़ का IPO  वाला LIC का यह ऐतिहासिक IPO देश में सबसे मेंहगा IPO होगा । LIC , रिलायंस से वैल्यूएशन के मामले आगे होगी। और आने वाले समय में शेयर मार्केट में बड़ी प्लेयर साबित होगी।   वर्तमान में जारी मानसून सत्र में LIC के आईपीओ पर चर्चा कराकर इस आईपीओ को मार्च 2022 तक लाने का प्रस्ताव है केंद्र सरकार का। क्या होगा लॉट साइज और प्रत्येक LIC शेयर की कीमत कितनी होगी। यह इस मानसून सत्र के खत्म होते ही साफ हो जाएगा।

        जैसे ही LIC IPO के Lot Size और Price के बारे में पता चलेगा हम इस आरटीकिल में तुरंत अपडेट करेंगे।

जैसा कि हर सरकारी कंपनी के केस में होता है 10% शेयर्स कस्टमर्स के लिए रिजर्व रखे जाते हैं । इसी तरह LIC IPO में 10 % STAKE LIC के पॉलिसी धारको  के लिए रिज़र्व है।








एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने