न पूछो की मंजिल कहाँ है
अभी तो सफ़र का इरादा किया है
न हारेंगे हौसला हम उम्रभर
किसी और से नही खुद से वायदा किया है
यह पंक्तिया निरंतर कर्म करने को उत्साहित करती रहती हैं.
अपने बारे में क्या बताऊँ मेरा जन्म उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हुआ है. मैंने अपनी माध्यमिक शिक्षा जिला बरेली से की है . मैं कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट हूँ. कभी कोई असाधारण उपलब्धि मेरे नाम नही रही. लेकिन मेरे निरंतर प्रयास करने की आदत ने मुझे मेरे उम्मीद से ज्यादा प्रतिष्ठित शिक्षण सस्थाओं में अध्यन करने का अवसर दिया.
मेरा यह मानना है की व्यक्ति प्रारंभ में बहुत प्रतिभावान न भी हो तो भी निरंतर मेहनत के बल पर उसको वह सबकुछ मिल सकता है जो एक प्रतिभावान व्यक्ति को मिलता है.
ब्लॉग्गिंग करना स्टार्ट तो कर दिया था मैंने अपने संगी साथियों को देखकर लेकिन क्या लिखू यह बहुत स्पष्ट नही था. चूँकि मैं मनोरंजन के लिए हास्य कवितायेँ पढता रहता था . अतः धीरे धीरे समय के साथ मैंने हास्य कवितायेँ अपने ब्लॉग पर संकलित करना स्टार्ट कर दी. हास्य व्यंग की कविताओ में मेरी रूचि थी. जिस समय मेरे साथ के विद्यार्थी विदेशी सीरिज देखकर अपना मनोरंजन किया करते थे. मैं हास्य कवितायेँ पढ़ा करता था.
ब्लॉग्गिंग के अलावा मेरी रूचि शेयर मार्किट ट्रेडिंग में है. ट्रेडिंग बहुत बड़ा विषय है इसमें सीखने के लिए बहुत है..
मैडिटेशन रीडिंग ट्रेडिंग और ब्लॉग्गिंग इसी क्रम में दिनचर्या चल रही है
kya aap hamese kuch baat kar sakte he sir mera wattsapp number he 9096484256 bloging ke bare me puchna he apke mene kyi blog pade baut hi ache se likhe huye he me bhi bloging suru kar raha hu pahle ek bolg chalu kiya tha kuch khas chala nhi fir abb nya stat kar rhe he esi bare me kuch bat karni thi sir plese reply jarur karna
जवाब देंहटाएंKahan se ho aap . Whatsapp pr to hai nhi aapka number call kiya to hindi mein reply nhi mila shayad hindi nhi samjhte h aap.
हटाएं