Bhavina Patel Wikipedia, Biography, Networth, Husband Name in hindi

 दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे है एक ऐसी महिला खिलाडी के बारे में ,जिन्होंने टोक्यो पैरालम्पिक  में हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। उस महिला खिलाडी का नाम है भाविना पटेल, जो एक टेबल टेनिस खिलाड़ी है। इस आर्टिकल में हम आपको  भारत की महिला व्हील चेयर टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल की जीवनी (Bhavina Patel Biography In Hindi) के बारे में विस्तार के साथ माहिति प्रदान करेंगे।

भाविना पटेल टेबल टेनिस प्लेयर


Bhavina Patel Biography In Hindi


भाविना पटेल एक भारतीय एथलीट्स महिला हैं, जो टोक्यो पैरालम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। इन्होंने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम रोशन कर दिया है। व्हीलचेयर पर टेबल टेनिस खेलने वाली भावना ने विश्व चैंपियनशिप सहित 28 अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत के लिए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। भाविना को सरदार पटेल और एकलव्य पुरस्कार से नवाजा गया है।

भाविना पटेल का जन्म और परिवार

6 नवंबर साल 1986 में भाविना पटेल का जन्म भारत के गुजरात में स्थित मेहसाणा में हिंदू धर्म के पटेल जाति के परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम हसमुख भाई पटेल था। इसके सिवा उनके परिवार के बारे में हमारे पास कोई  भी माहिती हमारे पास उपलब्ध नही है। उनके परिवार के पास एक छोटी कटलरी की दुकान थी।

भाविना पटेल की शिक्षा

भाविना ने अपनी स्कूली शिक्षा  अपने जन्म स्थल मेहसाणा से हांसिल की थी। उसके बाद उन्होंने अहमदाबाद में ब्लाइंड पीपुल्स एसोसिएशन में आईटीआई के कोर्स में  दाखिला लिया। 

भाविना पटेल का करियर

भाविना को महज एक साल की उम्र में पोलियो हो गया था, जिसके कारण उनके शरीर के नीचे हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। उनको यह बीमारी किसी दवा के खाने से हुई थी। इन मुसीबत के पलों में भी उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा और उन्हें कदम कदम पर हिम्मत दी। 

साल 2004 में, भावना अपने परिवार के साथ  मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव से अहमदाबाद चली गई। बचपन से ही  भावना एक शिक्षिका बनना चाहती थी। लेकिन उन्हें शारीरिक अक्षमता के कारण खारिज कर दिया जाता था। 2007 में ब्लाइंड पीपुल्स एसोसिएशन में शामिल होने के बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहांअभ्यास के साथ साथ उन्होंने टेबल टेनिस के खेल में रुचि विकसित की।

टेबल टेनिस करियर

2011 में, उन्होंने पीटीटी थाईलैंड टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत श्रेणी में भारत के लिए रजत पदक जीतने के बाद, विश्व नंबर 2 की रैंकिंग हासिल की। उसके बाद तो भाविना के लिए मेडल जितना जैसे एक सिलसिला बन गया। उन्होंने अपने कोच ललन दोशी के जरिये मदद और मार्गदर्शन से अपने खेल में काफी सुधार किया। 

अक्टूबर 2013 में भाविना ने महिला एकल वर्ग 4 वर्ग में बीजिंग में आयोजित एशियाई पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में एक और रजत पदक जीता। उसके बाद उन्होंने बीजिंग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ एशियाई पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में कोरियाई खिलाड़ी कांग को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में उसने टेबल टेनिस खिलाड़ियों के खिलाफ जीत हासिल की है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दुनिया की नंबर 2 को भी हराया है। सेमीफाइनल में, उसने झांग मियाओ के खिलाफ जीत हासिल की और स्वर्ण पदक के लिए चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने वर्ष 2020 में आयोजित किए गए टोक्यो ओलंपिक के मैच में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ही द्वारा बनाए सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पैरालम्पिक टेबल टेनिस खिलाड़ी  के रूप में अपनी एक पहचान बना ली। टोक्यो 2020 से पहले उनकी विश्व रैंकिंग 12 है।

भाविना  वर्ष 2021 टोक्यो पैरालिंपिक में उन्होंने अपने करियर का शानदार प्रदशन करते हुए टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने सर्बिया की मानी जानी खिलाड़ी बोरिस लावा पेरिक को 3-0 की लीड देकर हरा दिया।

भाविना पटेल की नेटवर्थ

भाविना पटेल की नेटवर्क की बात करे तो, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की उनकी नेटवर्क वर्तमान समय में  लगभग 15 लाख  है। 

भाविना पटेल की शादी

भाविना पटेल एक सुखमय विवाहित जीवन बिता रही है।  उनके पति का नाम निकुल पटेल है, जो एक बिज़नेस मैन है।

कुछ रोचक तथ्य

उनका यह मानना है कि किसी भी व्यक्ति या खिलाड़ी की ताकत उसका शरीर नहीं बल्कि उसका दिमाग होता है।

अक्षय कुमार और करीना कपूर उनकी मनपसंद बॉलीवुड हस्तियां है।

दुबई और गोवा उनके मनपसंद डेस्टिनेशन है।

उनका मनपसंद खाना चॉकलेट आइसक्रीम और पिज़्ज़ा खाना है।

नीला, सफेद और काला उनके मनपसंद रंग है।

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में भाविना पटेल की जीवनी (Bhavina Patel Biography In Hindi) के बारे में आपको माहिति प्रदान की है।  अगर इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरुर बताएं।आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर जरुर करें।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने