These People Should Limit Tomato Consumption || ज्यादा टमाटर खाना हो सकता है नुकसानदायक

 

टमाटर खाने के नुकसान
ज्यादा टमाटर खाना हो सकता है नुकसानदायक, इन बीमारियों से पीड़ित लोग बरतें सावधानी

These People Should Limit Tomato Consumption ज्यादा टमाटर खाना हो सकता है नुकसानदायक, इन बीमारियों से पीड़ित लोग बरतें सावधानी

 टमाटर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है और इसे सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार कुछ लोगों के लिए टमाटर का अधिक सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। टमाटर में मौजूद ऑक्सालेट और सिट्रिक एसिड की अधिकता के कारण कुछ स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे सीने में जलन, पेट फूलना और शरीर में सूजन या दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए टमाटर का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।


एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स वाले लोग बरतें सावधानी

जिन लोगों को एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है, उन्हें टमाटर का सेवन सावधानी से करना चाहिए।टमाटर में मौजूद साइट्रिक एसिड पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकता है। इससे सीने में जलन, गैस और खट्टी डकार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में इन लोगों को टमाटर कम मात्रा में खाना चाहिए।


किडनी स्टोन के मरीज रखें खास ध्यान

किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को भी टमाटर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। टमाटर में ऑक्सालेट और कैल्शियम पाया जाता है, जो कुछ मामलों में पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है।यदि किसी व्यक्ति को पहले से किडनी स्टोन की समस्या है, तो टमाटर का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।


गठिया और जोड़ों के दर्द में बढ़ सकती है परेशानी

जोड़ों के दर्द और गठिया से पीड़ित लोगों को टमाटर का सेवन सावधानी से करना चाहिए। टमाटर में सोलेनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कुछ लोगों में जोड़ों की सूजन और दर्द को बढ़ा सकता है।



टमाटर से एलर्जी भी हो सकती है

कुछ लोगों को टमाटर से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। टमाटर खाने के बाद त्वचा में खुजली, रैशेज या चेहरे और मुंह पर सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।यदि ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो टमाटर का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।


IBS के मरीजों को भी रहना चाहिए सावधान

इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित लोगों को भी टमाटर का सेवन सावधानी से करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर और एसिड पेट फूलने और पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने