हिन्दुस्तानी सेना को जब आ जाता हैं तैश- कुमार विश्वास


हिन्दुस्तानी सेना को जब आ जाता हैं तैश,
उड़े हवा में हाफिज वफिज पानी मांगे दैश,
जब जब भारत पर मंडराए पाकिस्तानी बाज,
घर में घुस कर ठोके उनको अभिनन्दन जांबाज।
बोलो जोगीरा सरारारा, जोगीरा सरारारा!!

गठबंधन के लाल दुलहनियां, थर-थर कांपे हाय
एक बरात में चालीस दुल्हे कैसे जाने भाय।
बोलो जोगीरा सरारारा, जोगीरा सरारारा।

थूका-चटा चटा-थूका, गधा बनाया बाप
नाम तो मैंने लिया नही, कैसे समझे आप।
बोलो जोगीरा सरारारा, जोगीरा सरारारा।

बिना नाम के लिए भी अब तो समझ रहा है देश
आगे हम कुछ न बोलेंगे सब कुछ शेष का शेष...
बोलो जोगीरा सरारारा, जोगीरा सरारारा।

कुमार विश्वास और मनोज तिवारी की जुगलबंदी........

कांग्रेस के दरवाजे पर सर जी मांगे छाव,
माथा ठोका छाती पीटी तब भी न मिला भाव।
साहब हम तो सरीफ मनई, हमको न दो दोष
हमतो रोजई तरस रहे है मिल जाये कुछ तो ठोस।
जोगीरा सरारारा, जोगीरा सरारारा!!

ढली उम्र में ऐसा जलवा की देखके सब जल जाये,
हारमोनियम की बढ़ी बिक्री, बढवाए जलोटा भाई ।
बोलो जोगीरा सरारारा, जोगीरा सरारारा ।

पीएम बोले बूथ मगर नेता जी समझे बूट,
भरी संसद में सांसद जी ने दिया विधायक को कूट ।
बोलो जोगीरा सरारारा, जोगीरा सरारारा।

कांगेस है अड़तालिस के युवा होश के साथ,
बहु और बहुमत सी वंचित राहुल की बारात।
बोलो जोगीरा सरारारा, जोगीरा सरारारा।

माल्या, नीरव लेके भाग गए सोता चौकीदार,
कुछ पूछो एक ही उत्तर, नहरू जिम्मेदार ।



  

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने